आसनसोल ज़िला अस्पताल से फरार आरोपी नियामतपुर पुलिस के शिकंजे में
1 min read
हाल ही में आसनसोल जिला अस्पताल में इलाजरत आरोपी मांडिल विप्लव फरार हो गया था। पॉक्स से पीड़ित होने के कारण उसे वह पुराना मेडिकल वार्ड में आइसोलेशन पर रखा गया था । मगर मौके का फायदा उठाकर वह खिड़की तोड़कर भाग गया था। लेकिन शनिवार को कुल्टी थाना क्षेत्र से नियामतपुर फाड़ी पुलिस ने नियामतपुर बाजार इलाके से उसे धरदबोचा।फरार आरोपी मंडील विपल्व को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने दुर्गापुर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया।क्योंकि वह उस थाना क्षेत्र का आरोपी था।













