सामाजिक संस्था हमारा संकल्प ने बांटे बच्चों में स्कूल बैग और किताबें:
1 min read
बर्नपुर :सामाजिक संस्था हमारा संकल्प की तरफ से आज बर्नपुर के साउथ रोड इलाके में स्थित संगठन के कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां संस्था की तरफ से 350 विद्यार्थियों को स्कूल बैग और सामान्य ज्ञान के किताबें दी गई इस मौके पर यहां संस्था के संस्थापक अजय कुमार सिंह कोषाध्यक्ष मुनमुन राय राजेश देवघरिया सहित संस्था के तमाम सदस्य गण उपस्थित थे ।

इसके अलावा यहां मुख्य अतिथि के रूप में मैथन एलॉयज के चेयरमैन और संगठन के चीफ पैटर्न सुभाष अगरवाला उपस्थित थे । वह इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए खास कोलकाता से आए थे वहीं विशिष्ट समाजसेवी पवन गुटगुटिया पार्षद कहकशां रियाज खुशी सोना गुप्ता जय बालाजी ग्रुप के अधिकारी आलोक पांडे सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे कार्यक्रम के दौरान अजय कुमार सिंह के दिवंगत पिता रवि शंकर सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी तस्वीर पर सभी के द्वारा माल्यार्पण किया गया वही हाल ही में एक सड़क हादसे में संगठन के सचिव राजेश देवघरिया के भाई विदेश देवघरिया की मौत हो गई थी संगठन के सदस्यों द्वारा उनको भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए ।

इसके उपरांत अजय कुमार सिंह मुनमुन राय तथा राजेश देवघरिया ने सभी आमंत्रित अतिथियों को उत्तरीय ओढ़ाकर बैज दे कर और एक गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया अपना वक्तव्य रखते हुए अजय कुमार सिंह ने कहा कि हमारा संकल्प संस्था का संकल्प यही है के समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को भी उसी तरह की शिक्षा मिले जैसे समाज के संपन्न वर्ग के बच्चों को मिलता है ताकि आने वाले समय में वह भी अपनी प्रतिभा के साथ न्याय कर सके और उन्हें उचाईयों को छू सकें जिनको छूने की प्रतिभा उनके अंदर है लेकिन सुविधाओं के अभाव में वह उसे हासिल नहीं कर पा रहे हैं उन्होंने कहा कि शुरुआत में इस संस्था ने धीरे-धीरे ही चलना शुरू किया था लेकिन अब सुभाष अग्रवाला पवन गुटगुटिया जैसे लोगों के सानिध्य में और सहयोग से संगठन को परवाज मिलना शुरू हुआ है और आज यह संगठन पश्चिम बंगाल की सीमाओं से परे अन्य प्रदेशों में भी सक्रिय हो गया है वहीं विशिष्ट समाजसेवी पवन गुटगुटिया ने भी अजय कुमार सिंह मुनमुन राय राजेश देवघरिया सहित हमारा संकल्प की पूरी टीम की सराहना की और कहा कि जिस तरह से उन्होंने शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए प्रयास किया है वह सराहनीय है उन्होंने कहा कि वह हमेशा संगठन के साथ हैं और आने वाले समय में भी वह संगठन को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग करेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभाष अग्रवाला ने कहा कि जब पहली बार वह इस संस्था के संपर्क में आए थे और अजय कुमार सिंह के प्रयास से अवगत हुए थे तभी से वह अजय कुमार सिंह और उनकी पूरी टीम के प्रशंसक बन गए हैं जिस तरह से हमारा संकल्प की टीम काम कर रही है वह अन्य सभी संस्थाओं और लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है उनको पूरी आशा है कि आने वाले समय में यह संस्था और आगे बढ़ेगी और पूरे देश में हजारों की संख्या में इस तरह के शिक्षण संस्थाएं खुलेंगे












