आसनसोल नगर निगम द्वारा बनाए जाने वाले नए प्रवेश द्वार को लेकर शिल्पांचल में सियासत तेज:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी आज आसनसोल नगर निगम के एक फैसले को लेकर पत्रकारों से रूबरू हुए हाल ही में आसनसोल नगर निगम द्वारा शहर के तीन जगहों पर तीन प्रवेश द्वार बनाने की बात कही गई थी जिसमें काली पहाड़ी भी एक जगह है जहां पर एक नया प्रवेश द्वार बनाया जाएगा हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है के काली पहाड़ी में जो सिटी ऑफ ब्रदरहुड लिखा हुआ प्रवेश द्वार है वह रहेगा या उसे तोड़ दिया जाएगा लेकिन इसे लेकर सियासत शुरू हो चुकी है आज पत्रकारों से बात करते हुए जितेंद्र तिवारी ने कहा कि नया प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है यह अच्छी बात है लेकिन इसके लिए पुराने प्रवेश द्वार को तोड़ने की क्या जरूरत है उन्होंने कहा कि कोलकाता को सिटी ऑफ जॉय कहा जाता है ठीक वैसे ही आसनसोल को सिटी ऑफ ब्रदरहुड कहा जाता है अगर उसे तोड़ दिया जाए तो यह बहुत ही दुख होगा क्योंकि वह सिर्फ एक प्रवेश द्वार नहीं है उसके साथ आसनसोल की जनता की भावनाएं जुड़ी हुई हैं उन्होंने कहा कि आसनसोल एक ऐसा शहर है जहां कई धर्मों भाषा भाषी लोग रहते हैं और इसीलिए इसे सिटी ऑफ ब्रदरहुड कहा जाता है लेकिन आसनसोल नगर निगम द्वारा को तोड़ने का अगर फैसला लिया गया तो यह काफी दुर्भाग्य जनक होगा हालांकि जब इस संदर्भ में पत्रकारों ने मेयर विधान उपाध्याय से बात की तो उन्होंने कहा कि इस प्रवेश द्वार के निर्माण के लिए बहुत पहले ही राज्य सरकार से अनुमति मांगी गई थी जो अब मिल गई है उन्होंने बताया कि कल से ही काली पहाड़ी में प्रवेश द्वार के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है वही सिटी ऑफ आफ ब्रदरहुड नामक गेट के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह गेट जैसा है वैसा ही रहेगा क्योंकि यह इस शहर की पहचान है












