shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

सिख वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से आसनसोल जिला अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में लगाया गया वाटर कूलर:

1 min read

आसनसोल :सिख वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से आज आसनसोल जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में एक वाटर कूलर मशीन लगाया गया इसके साथ ही उस वार्ड में भर्ती बच्चों के बीच मिठाई और चॉकलेट भी बांटे गए इस मौके पर आसनसोल जिला अस्पताल के सुपर डॉक्टर निखिल चंद्र दास आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चैटर्जी विशेष रुप से उपस्थित थे गुरदास चैटर्जी ने ही इस वाटर कूलर मशीन का उद्घाटन किया इनके अलावा सिख वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से हरजीत सिंह बग्गा सुरेंद्र सिंह बग्गा गुरदीप सिंह डांग प्रितपाल सिंह हरजीत सिंह जसपाल सिंह सनी सिंह सुरजीत सिंह मक्कड़ आदि उपस्थित थे इस मौके पर गुरदास चटर्जी ने कहा कि आज सिख वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से आसनसोल जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में वाटर कूलर मशीन लगाया गया है उन्होंने इसके लिए सिख वेलफेयर सोसाइटी को धन्यवाद दिया और कहा कि यह संगठन हमेशा लोगों के साथ खड़ी रहती है यहां तक कि कोरोना काल में भी जब लोगों को मदद की जरूरत थी तब सिख वेलफेयर सोसायटी ने हर तरीके से लोगों की मदद की थी और प्रशासन की तरफ भी सहयोग का हाथ बढ़ा दिया था उन्होंने कहा कि इस वार्ड में छोटे-छोटे बच्चों को भर्ती किया जाता है और इस वाटर कूलर मशीन के लग जाने से यहां बच्चों को और उनके परिवारों को काफी सहूलियत होगी गुरदास चटर्जी ने कहा कि अक्सर किसी अस्पताल में किसी दुर्भाग्य चने घटना के घटने पर लोग तैश में आ जाते हैं और तोड़फोड़ करते हैं लेकिन उस समय वह यह भूल जाते हैं कि इस अस्पताल से कितने मरीज स्वस्थ होकर घर वापस लौटते हैं उन्होंने लोगों से इस विषय पर जागरूक होने की अपील की और कहा कि प्रशासन की तरफ सहयोग का हाथ बढ़ाएं क्योंकि प्रशासन हमेशा लोगों की भलाई के लिए तत्पर है वही आसनसोल जिला अस्पताल के सुपर डॉक्टर निखिल चंद्र दास ने भी सिख वेलफेयर सोसाइटी को धन्यवाद दिया और कहा कि सिख वेलफेयर सोसाइटी हमेशा जिला अस्पताल को सहयोग करती आई है विशेषकर कोरोना काल में सिख वेलफेयर सोसाइटी ने जो सहयोग दिया था उसे वह जिंदगी भर नहीं भूल सकते उन्होंने कहा कि सिख वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से उस वक्त दवाएं सैनिटाइजर पीपीई किट प्रदान किए गए थे इसके अलावा जब यातायात के सारे साधन बंद हो गए थे तब भी सिख वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने कई लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया था इसके लिए सिख वेलफेयर सोसाइटी का उन्होंने शुक्रिया अदा किया और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी आसनसोल जिला अस्पताल को सिख वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से ऐसा ही सहयोग मिलता रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page