पश्चिम बर्धमान ज़िला ए आई एम आई एम की तरफ से हुआ मिलन समारोह:
1 min read
आसनसोल :पश्चिम बर्धमान ए आई एम आई एम की तरफ से आज आसनसोल के रेलपार इलाके के करबला मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस संदर्भ में संगठन के सदस्य दानिश खान ने कहा कि आज सगठन के अध्यक्ष असद्दुद्दीन ओवैसी तथा इस राज्य के पर्यवेक्षक माजिद हुसैन के मार्गदर्शन और इस जिले के संगठन अध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। उन्होने बताया कि आज के कार्यक्रम में जिले के कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे। इस मौके पर पार्टी को कैसे और मजबूती प्रदान की जाए इसपर चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान एजाज अहमद अधिवक्ता मेराज खान शाहिद मनसूर अनवर हुसैन हाजी अरशद सहित संगठन के तमाम सदस्य उपस्थित थे












