चित्रा में हुए सड़क हादसे के बाद आज टीएमसी पार्षद अशोक रुद्रा के कार्यालय में हुई बैठक:
1 min read
बर्नपुर :बीते मंगलवार को चित्रा इलाके में वह एक सड़क हादसे में टीएमसी के दो कर्मियों जसवंत सिंह उर्फ बिट्टू और राजेश देवघरिया की मौत हो गई थी इसके बाद 78 नंबर वार्ड के टीएमसी पार्षद अशोक रुद्रा ने आरोप लगाया था कि बालू से लदे ओवरलोडेड ट्रक के धक्के के कारण यह दुर्घटना हुई है जिसमें तो तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता मारे गए यह दोनों उनके काफी करीबी थे और बर्नपुर में अशोक हरिद्रा के पार्टी कार्यालय में उनका नियमित आना जाना था इसके उपरांत तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हीरापुर थाने का घेराव भी किया था वही अशोक और रुद्रा के नेतृत्व में दामोदर नदी से जिस कंपनी द्वारा बालों की ड्रेजिंग की जा रही है उस कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की गई थी जिसमें कंपनी द्वारा दोनों मृतकों के परिवारों को छह छह लाख रुपए मुआवजे के तौर पर दिए गए । इसके उपरांत आज अशोक और रुद्रा के पार्टी कार्यालय में एक बैठक की गई जिसमें सिख समाज के प्रतिनिधियों सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे यहां अशोक रुद्रा ने कहा कि दो टीएमसी कर्मियों की मौत का उन्हें बहुत बड़ा धक्का लगा था क्योंकि वह दोनों टीएमसी कर्मी उनके दफ्तर में नियमित आते थे और सक्रिय कर्मी थे उन्होंने कहा कि इस घटना से पहले भी बालू के ओवरलोडेड ट्रकों के कारण यहां छोटे-मोटे हादसे होते रहे थे और उन्होंने पुलिस प्रशासन से कई बार गुहार भी लगाई थी उनको यही डर था कि इस तरह का कोई हादसा हो सकता है और आखिरकार एक ऐसा हादसा हो ही गया उन्होंने कहा कि उस दिन जो थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया था वह पुलिस प्रशासन के या सरकार के खिलाफ नहीं था वह लोगों का गुस्सा था जो बरबस फूट पड़ा था उन्होंने कहा कि उस दिन कंपनी के साथ जो बातचीत हुई थी अगर उस बातचीत को थोड़ा और समय दिया जाता कंपनी पर थोड़ा और दबाव बनाया जाता तो वापसी की रकम बढ़ सकती थी उन्होंने कहा कि वह समझते हैं कि परिवार वाले उस दिन ऐसी मानसिक स्थिति में नहीं थे कि कंपनी के अधिकारियों के साथ वापसी को लेकर बहस कर सके लेकिन आने वाले समय में यह राशि ही उनके लिए सबसे बड़ी सहायक होगी उन्होंने कहा कि दोनों मृतकों के छोटे-छोटे बच्चे हैं और वह कोशिश कर रहे हैं कि जहां से भी हो उन परिवारों को और आर्थिक सहायता प्रदान करवाई जा सके वही सिख समाज के एक प्रतिनिधि ने उस दिन की घटना पर अफसोस जताते हुए कहा कि उस दिन जो हुआ वह बेहद दुर्भाग्य जनक था और 2 नौजवानों को एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में अपनी जान गवानी पड़ी इसके साथ ही उन्होंने अशोक रुद्रा आर एक टीएमसी नेता गुरमीत सिंह की सक्रियता की सराहना की और कहा कि इन्हीं लोगों के प्रयासों से दोनों युवकों के परिवारों को मुआवजे की रकम मिल पाई












