shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

काली पहाड़ी में नया प्रवेश द्वार बनाने के मुद्दे पर गुलाम सरवर ने भी रखे अपने विचार:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम द्वारा काली पहाड़ी मोड़ पर नया स्वागत द्वार बनाने के मुद्दे पर आज आसनसोल नगर निगम के 28 नंबर वार्ड के कांग्रेस पार्षद गुलाम सरकार ने भी अपने विचार व्यक्त किए पत्रकारों से बातचीत के क्रम में गुलाम सरवर ने कहा कि मेयर द्वारा हाल ही में घोषणा की गई है आसनसोल के तीन जगह पर नगर निगम द्वारा प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे उन्होंने कहा कि इससे उनको कोई एतराज नहीं है प्रवेश द्वार जरूर बनाए जाएं लेकिन काली पहाड़ी में जो पहले से ही प्रवेश द्वार है जिस पर सिटी ऑफ ब्रदर हुड लिखा हुआ है उसे ना तोड़ा जाए क्योंकि वह शहर के लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ है यहां तक की आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी प्रवेश द्वार पर लिखे शब्दों की प्रशंसा की है और कई जगहों पर उसका उल्लेख किया है उन्होंने कहा कि बोर्ड ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा प्रवेश द्वार का निर्माण किया गया था जिस पर कई लाख रुपए खर्च हुए थे अब जबकि आसनसोल नगर निगम में फंड की कमी की बात कही जा रही है तो फिर से नया गेट बनाने पर खर्चा करने की क्या जरूरत है उन्होंने कहा कि अगर शहर का सौंदर्यीकरण करना ही है तो उसके कई क्षेत्र हैं जहां पर सुंदरीकरण किया जा सकता है लेकिन जहां पर पहले से ही एक प्रवेश द्वार है वहां पर फिर से एक प्रवेश द्वार बनाने कहां तक सही है यह सोचने का विषय है उन्होंने मेयर से इस पर विचार करने का अनुरोध किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page