आसनसोल बाजार को व्यवस्थित करने को लेकर आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभूनाथ झा ने लिखा मेयर को पत्र:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय को एक पत्र लिखकर आसनसोल बाजार में बेतरतीबी से लगने वाले दुकानों को लेकर उनका ध्यान आकर्षित किया है । शंभू नाथ झा ने कहा कि सरकार की तरफ से आसनसोल बाजार इलाके में दुकान लगाने को लेकर कोई दिशा निर्देश नहीं है इस वजह से कोई भी कहीं भी दुकान लगा रहा है जिस से आसनसोल बाजार इलाका में कोई व्यवस्था नहीं है शंभू नाथ झा ने आशंका जताई कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में यहां से बड़ी संख्या में व्यवसाई पलायन करेंगे उन्होंने कहा कि आज आसनसोल में बड़े बड़े शोरूम खुल रहे हैं लेकिन अगर आसनसोल बाजार को व्यवस्थित नहीं किया गया तो आने वाले समय में यह शहर की अर्थनीति के लिए सही नहीं होगा उन्होंने अपने पत्र के जरिए मेयर से अनुरोध किया कि वह जल्द से जल्द इस पर कोई सख्त कार्रवाई करें और आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स में इसे लेकर एक प्रशासनिक बैठक भी करें जिससे इस समस्या का कोई स्थाई समाधान निकाला जा सके












