रिटायर्ड रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन के तरफ से हुआ विजया सम्मेलन का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :रिटायर्ड रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन के के डीपो पाड़ा यूनिट के तरफ से आसनसोल के बेलडंगाल इलाके में स्थित मिलन मेला कम्युनिटी हॉल में विजया सम्मेलन का आयोजन किया गया इस मौके पर यहां कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए साथ ही 80 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र के संगठन के सदस्यों को आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमरनाथ चटर्जी द्वारा सम्मानित किया गया इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आज इस संगठन से जो भी जुड़े हैं वह एक समय रेलवे के कर्मी हुआ करते थे हो सकता है आज रेलवे अपने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करती हो लेकिन इन कर्मियों के रहते रेलवे के साथ यात्रियों का जो एक आत्मीय संबंध बना था वह आज कहीं ना कहीं छूट गया है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भले ही आसनसोल नगर निगम की तरफ से इस मिलन मेला कम्युनिटी हॉल का निर्माण किया गया हो लेकिन संगठन के बुजुर्ग सदस्य जिस तरह से कम्युनिटी हॉल का परिचालन कर रहे हैं वह सराहनीय है । अंत में उन्होंने सभी को दीपावली छठ और जगधात्री पूजा की बधाई दी और कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी स्वस्थ रहें निरोगी रहे। वही ईस्टर्न रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के जोनल सेक्रेटरी सुखदेव प्रसाद ने कहा कि यह कार्यक्रम संगठन की तरफ से हर साल आयोजित किया जाता है इस विजय सम्मेलन कार्यक्रम में संगठन के सदस्य गण उपस्थित होते हैं आज यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी भी आए थे और उन्होंने संगठन और संगठन के सदस्यों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है ।

उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों से सेवानिवृत्त रेलवे कर्मियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है विशेषकर रेलवे अस्पताल में चिकित्सकीय सेवाएं उस दर्जे की प्राप्त नहीं हो रही है जैसा पहले हुआ करती थी इसके साथ ही सेवानिवृत्त कर्मियों को जो रेलवे की तरफ से पास दिए जाते हैं उसे लेकर भी कुछ परेशानियां सामने आई हैं आज के इस कार्यक्रम के दौरान विजया सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ इन विषयों पर भी चर्चा हुई उन्होंने कहा कि संगठन की तरफ से रेलवे प्रबंधन को भी इस विषय में अवगत कराया गया है और विशेषकर चिकित्सकीय सेवाओं को बेहतर करने के लिए रेलवे प्रबंधन की तरफ से थोड़ा समय मांगा गया है












