बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने 78 नंबर वार्ड के पार्षद अशोक रुद्रा के दफ्तर के सामने किया धरना प्रदर्शन:
1 min read
बर्नपुर :बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से जुड़े सदस्यों और पदाधिकारियों ने मंगलवार रात आसनसोल नगर निगम के 78 नंबर वार्ड के टीएमसी पार्षद अशोक रुद्रा के दफ्तर के सामने धरना प्रदर्शन किया ।

सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में किए गए इस धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों का आरोप है कि अशोक रूद्र ने बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और उनके सदस्यों का अपमान किया है सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा में बिजली कनेक्शन को लेकर कुछ आंतरिक मसला है । उन्होंने बताया कि बर्नपुर के ही सिख समाज के कुछ लोगों ने अशोक रुद्रा को बरगलाया और वह कल अपने कुछ साथियों के साथ गुरुद्वारा पहुंचे और उन्होंने गुरुद्वारा के पदाधिकारियों को गुरुद्वारा से बाहर आकर मिलने के लिए मैसेज किया इसके जवाब में सुरेंद्र सिंह का कहना था कि जब वह गुरुद्वारा के निकट आए हैं तो वही गुरुद्वारा में आए और गुरुद्वारा के पदाधिकारियों से मिलकर बातचीत करें इसके साथ ही सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अशोक रुद्रा के साथ आए एक व्यक्ति ने बर्नपुर गुरुद्वारा के मेन लाइन के स्विच को ऑफ ऑन भी किया जब उन्होंने इसका विरोध किया तो वह व्यक्ति गुरुद्वारे का लिहाज रखते हुए पीछे हट गया लेकिन सुरेंद्र सिंह ने अशोक रुद्रा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने गुरुद्वारे के पदाधिकारियों को धमकाया और कहा कि वह देखेंगे कि वह कैसे यहां रहते हैं सुरेंद्र सिंह का कहना है कि सिख समाज अल्पसंख्यक समाज है लेकिन सत्ता पक्ष के एक पार्षद द्वारा इस तरह से उनको धमकाया जाना कहां तक सही है अगर ऐसा ही चलता रहा तो वह गुरुद्वारे में ताला लगाकर यहां से चले जाएंगे और सारी घटना की जानकारी राज्य सरकार को दे देंगे कि उनके राज्य में अल्पसंख्यक समाज सुरक्षित नहीं है । सुरेंद्र सिंह का कहना था कि सिख समाज यहां पर किसी के रहमों करम पर नहीं है उसका अपना एक वजूद है और कोविड के समय सिख समाज और बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने क्या सेवा दी है यह सब जानते हैं सुरेंद्र सिंह का साफ कहना था कि जब तक अशोक रुद्रा पार्टी ऑफिस से बाहर आकर उनसे बातचीत नहीं करेंगे तब तक वह धरना प्रदर्शन करते रहेंगे वही जब हमने इस संदर्भ में अशोक रूद्र से बात की तो उन्होंने कहा कि वह लोग धरना क्यों दे रहे हैं यह तो वही लोग बता सकते हैं लेकिन उनके पास सिख समाज के कुछ लोगों द्वारा यह शिकायत की गई थी कि बर्नपुर गुरुद्वारे में जो आसनसोल नगर निगम की तरफ से लाइट का इंतजाम किया गया है वह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी अपनी मर्जी से इस्तेमाल करते हैं अशोक रुद्रा ने बताया कि वह इस वार्ड के पार्षद है और वह इस चीज को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे कि आसनसोल नगर निगम द्वारा लगाई गई लाइट का कोई निजी सुविधा के लिए इस्तेमाल करें नगर निगम द्वारा जो भी लाइटें लगाई जाती हैं वह आम जनता की सुविधा के लिए लगाई जाती है और अगर ऐसी कोई शिकायत वार्ड पार्षद होने के नाते उन तक पहुंचती है तो इसकी जांच करना उनका अधिकार है । अशोक रूद्र ने कहा कि वह गुरुद्वारे के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहते लेकिन सिख समाज के जो लोग उनसे मिलने आए थे उन्होंने यह शिकायत की थी कि कुछ लोगों ने बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर कब्जा कर लिया है और गलत काम कर रहे हैं पार्षद होने के नाते वह यही देखने गए थे कि आसनसोल नगर निगम द्वारा लगाई गई लाइट का सही इस्तेमाल हो रहा है या नहीं । अशोक रुद्रा ने एक बार फिर से कहा कि उनको गुरुद्वारे के आंतरिक मामलों में कोई दिलचस्पी नहीं है लेकिन नगर निगम की चीज का सही इस्तेमाल हो रहा है या नहीं वह पार्षद होने के नाते देखना उनकी जिम्मेदारी और अधिकार है । घटना की जानकारी पाकर पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और प्रदर्शनकारियों को समझाने बुझाने का काम करने लगे












