पश्चिम बर्धमान जिले में आज से फिर से शुरू हुआ दुआरे सरकार शिविर:
1 min read
रानीगंज/जमुड़िया/ बाराबनी :पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सरकारी परियोजनाओं को लोगों तक पंहुचाने के लिए दुआरे सरकार परियोजना की शुरूआत की थी । इसके जरिए पश्चिम बंगाल सरकार की तमाम परियोजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नही लगाने होंगे ।

सरकारी अधिकारी खुद विभिन्न समय पर शिविर का आयोजन करेंगे तथा सरकारी परियोजनाओं का लाभ सीधा लोगों तक पंहुचाया जाएगा । इसी क्रम में आज से एकबार फिर से दुआरे सरकार शिविर शुरू हो गया। आज से पश्चिम बर्धमान जिले के विभिन्न इलाकों में यह शिविर लगाए गए । आसनसोल नगर निगम के श्रीपुर विलेज गर्ल्स हाई स्कूल मैदान में यह शिविर लगाया गया। वहीं बाराबनी रानीगंज जमुरिया में भी यह शिविर लगाए गए जहां हजारों लोगों को सरकारी परियोजनाओं का लाभ पहुंचाया गया।












