आड़ाडंगाल पुल के निकट बस पलटी का यात्री घायल:
1 min read
आसनसोल :दो बसों के बीच गति की प्रतियोगिता में एक बस पलट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर आड़ाडंगाल रेलवे पुल के पास दो बसों की रफ्तार की प्रतियोगिता में कई लोग घायल हो गए। आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत आड़ाडंगाल रेलवे पुल से सटी सड़क पर तेज गति से जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई .
.आसनसोल से जमुरिया जा रही एक बस मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे सड़क किनारे पलट गई, जिसमें कई यात्री घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा गया, बस को जब्त कर लिया गया है।
.












