पुर्व मेयर और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने लगाया ईसीएल में सिंडिकेट राज का आरोप:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर और पांडवेश्वर के पूर्व विधायक जितेंद्र तिवारी ने आज अपने गोधूलि स्थित आवासीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया इस मौके पर उन्होंने कहां की ईसीएल में एक बहुत बड़ा गोरखधंधा चल रहा है उन्होंने बताया कि ईसीएल में हर महीने 8 लाख मेट्रिक टन कोयला ऑनलाइन बिक्री की जाती है जो भी इस कोयले को खरीदते हैं वह कुछ लोगों को कोयला ईसीएल के डिपो से उठाने और कोयला खरीदने वालों तक पहुंचाने के लिए नियुक्त करते हैं । इनको सर्विस प्रोवाइडर कहा जाता है इसके बदले यह सर्विस प्रोवाइडर कुछ राशि कोयला खरीदने वालों से लेते हैं लेकिन अब एक बात जो सामने आ रही है वही है ईसीएल के विभिन्न खदानों में कोयले को उठाने और कोयला क्रेताओं तक पहुंचाने मैं संलिप्त इन सर्विस प्रोवाइडरों से 300 रुपए प्रति टन के हिसाब से अतिरिक्त पैसा लिया जा रहा है और इस पैसे की मांग एक सिंडिकेट द्वारा किया जा रहा है जो कि इस जिले में ईसीएल के विभिन्न खदानों में सक्रिय है जितेंद्र तिवारी ने कहा कि अगर इस तरह से इन सर्विस प्रोवाइडरओं को हर टन पर 300 रुपए अतिरिक्त राशि देनी पड़े तो खुले बाजार में कोयले की कीमत बढ़ जाएगी जबकि कोल इंडिया द्वारा कोयले की कीमतों में इजाफा नहीं किया गया है उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में उन्होंने बताया कि वह आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त पश्चिम बंगाल पुलिस के डीजे कोल इंडिया के सेक्रेटरी और ईसीएल के सीएमडी को 27 अक्टूबर को पत्र लिख चुके हैं उनको उम्मीद है कि उनके इस पत्र को गंभीरता से लेते हुए यह सभी वरिष्ठ अधिकारी इस विषय को गंभीरता से लेंगे और इस अवैध कारोबार पर नकेल कसने के दिशा में कोई सार्थक कदम उठाएंगे उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते उन्होंने प्रशासन के आला अधिकारियों को इस बात की जानकारी दे दी है अब उनको उम्मीद है कि इस गोरखधंधे पर नकेल कसी जा सकेगी जितेंद्र तिवारी ने कहा कि कई लोगों द्वारा बार-बार यह शिकायत की जाती है कि पश्चिम बंगाल में हर एक विषय पर ईडी और सीबीआई हस्तक्षेप करता है लेकिन अगर प्राथमिक स्तर पर शिकायत मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ही कठोर कार्यवाही करें तो ईडी और सीबीआई को प्रवेश करने की जरूरत ही नहीं होगी इसके साथ ही उन्होंने कहां की एक ऐसा मसला है जिस पर उन्हें उम्मीद है कि टीएमसी कांग्रेस सीपीएम सभी समर्थन करेंगे कि इस गोरखधंधे को बंद होना चाहिए












