दुर्गापुर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा हुए कई कार्यक्रम:
1 min read

दुर्गापुर :लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती सोमवार को दुर्गापुर में 169 केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस उपलक्ष पर बीते तीन दिनों से साइकिल रैली एकता रैली एकता दौड़ आदि का आयोजन किया गया। इस संदर्भ मे 169 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल दुर्गापुर के कमांडेंट संजय शर्मा के नेतृत्व में 29 तारीख को साइकिल रैली 30 को बाइक रैली तथा 31 अक्टूबर को पैदल दौड़ का आयोजन किया गया जिसमे इस बटालियन के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा स्थानीय लोगों तथा बच्चों ने भी इन सभी आयोजनों में हिस्सा लिया। संजय शर्मा ने सभी को राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा की सभी जाति धर्म आदि के विभाजनों से ऊपर उठकर देश के लिए सोचें तभी यह देश मज़बूत बनेगा।












