आसनसोल ज़िला अस्पताल से इलाजरत एक आरोपी फरार:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल जिला असपताल से इलाजरत एक आरोपी के फरार होने से असपताल प्रबंधन तथा पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मांडिल विप्लव नामक इस इस आरोपी को 25 तारीख को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पॉक्स की बीमारी से जूझ रहे इस आरोपी को उसे पुराने मेल मेडिकल वार्ड में आइसोलेशन पर रखा गया था । समझा जा रहा है कि वह सोमवार शाम 7 बजे के आसपास ही अचानक गायब हो गया । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह खिड़की तोड़कर फरार हो गया होगा। घटना की सूचना मिलते ही और डीसीपी आनंद राय के नेतृत्व में पुलिस की एक विशाल टीम मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई ।












