मंत्री मलय घटक ने किया असीम घटक जयश्री घटक पुस्तकालय का उद्घाटन:
1 min read
आसनसोल आज आसनसोल नगर निगम के 53 नंबर वार्ड अंतर्गत हिंदुस्तान पार्क इलाके में दिवंगत टीएमसी नेता और अधिवक्ता असीम घटक और उनकी पत्नी जयश्री घटक की याद में एक लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया आसनसोल उत्तर के विधायक राज्य के कानून और श्रम मंत्री तथा दिवंगत असीम घटक के छोटे भाई मलय घटक ने इस पुस्तकालय का उद्घाटन किया

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए 53 नंबर वार्ड के पार्षद और अधिवक्ता तपन बनर्जी ने कहा की असीम घटक आसनसोल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष थे एक अच्छे अधिवक्ता थे कुछ सालों पहले महालया के दिन तर्पण करने के दौरान उनकी मृत्यु हुई थी उसके उपरांत उनकी पत्नी और उनकी पुत्री की भी मृत्यु हो गई ऐसे में हिंदुस्तान पार्क इलाके में उनके घर कोई वारिस है ना रहा ऐसे में घटक परिवार ने इस घर को समाज कल्याण के लिए दान करने का फैसला लिया इस पुस्तकालय का यहां निर्माण किया गया इस पुस्तकालय में कंपटीशन परीक्षाओं के परीक्षार्थी उन किताबों को पढ़ पाएंगे जिन किताबों को खरीदना उनके लिए संभव नहीं हो पाता इसके अलावा यहां साधारण पुस्तकालय की तरह अन्य किताबें भी रहेंगे साथ ही वकालत से जुड़ी किताबें भी रखने पर विचार किया जा रहा है उन्होंने घटक परिवार को धन्यवाद दिया और कहा कि इस घर को सामाजिक कार्य के लिए इस्तेमाल किए जाने की अनुमति देकर उन्होंने एक बेहद अच्छा कार्य किया है । इस पुस्तकालय के उद्घाटन के दौरान मलय घटक के अलावा उनके और असीम घटक के एक और छोटे भाई तथा आसनसोल नगर निगम के उप मेयर अभिजीत घटक 53 नंबर वार्ड के पार्षद तपन बनर्जी श्याम सोरेन आसनसोल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश तिवारी सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे












