उगते सूर्य को अर्घ्य प्रदान करने आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल पहुंची दामोदर छठ घाट:
1 min read
बर्नपुर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही आस्था के महापर्व छठ का सोमवार को समापन हो गया आज आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल दामोदर नदी छठ घाट पर पहुंची जहां पर उन्होंने अन्य श्रद्धालुओं के साथ अर्घ्य प्रदान किया । इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए विधायक ने कहा कि आज आस्था के महापर्व छठ का समापन हो गया आज सुबह से ही भक्तों की काफी भीड़ यहां पर थी जिन्होंने उगते हुए सूरज को अर्घ्य प्रदान किया । वहीं प्रशासन की तरफ से किए गए इंतजामों पर पूछे सवाल के जवाब में अग्निमित्रा पाल ने कहा कि तृणमूल सरकार के नेतृत्व में जो प्रशासन चल रही है उससे ज्यादा कुछ उम्मीद लगाना ही बेफिजूल है उन्होंने कहा कि आसनसोल दक्षिण के ग्रामीण इलाकों में कल पानी की आपूर्ति बंद थी जब उनको इस बात का पता चला तो उन्होंने बीडियो से बात की बीडियो ने कहा कि वह पानी का टैंकर भिजवा रहे हैं लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि बीडियो से बात करने के तुरंत बाद ही पानी की आपूर्ति हो गई तो फिर पानी बंद क्यों था जबकि यह सब जानते हैं कि छठ पर्व में पानी की ज्यादा जरूरत पड़ती है साथ ही उन्होंने दामोदर घाट पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम तथा बाथरूम ना होने पर भी आपत्ति जताई उन्होंने कहा कि महिलाएं आधे पानी में खड़ी होकर अर्घ्य प्रदान करती हैं ऐसे में उनके लिए चेंजिंग रूम क्यों नहीं बनाया क्या उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल के नेता मंत्री सिर्फ घोटाले करने में व्यस्त हैं लोगों की जरूरतों को पूरा करने की तरफ उनका कोई ध्यान नहीं है अग्निमित्रा पाल ने कहा कि बड़े अफसोस की बात है कि बंगाल में एक महिला के मुख्यमंत्री होने के बावजूद महिलाओं की तकलीफों को समझा नहीं जा रहा है













