भारत की पुर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि:
1 min read
आसनसोल भारत की पुर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 39वी पुण्यतिथि के मौके पर आज पश्चिम बर्धमान ज़िला कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक सेल की तरफ़ से उनको श्रद्धांजलि दी गई । आसनसोल के बीएनआर मोड़ पर स्थित इंदिरा गांधी की तस्वीर पर संगठन के सदस्यों द्वारा माल्यार्पण किया गया। संगठन के चेयरमैन मोहम्मद शाकिर के नेतृत्व हुए इस कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य प्रसेनजीत पुईतुंडी संगठन के महासचिव मोहम्मद शाह आलम खान साउथ ब्लॉक अध्यक्ष शशि दूबे पी सी सी सदस्य कंचन दे सम्योदिप्तो राय मोहम्मद मिन्हाज आलम मोहम्मद आजाद मोहम्मद सलीम आदि उपस्थित थे।












