पुर्व उप मेयर तबस्सुम आरा ने लगाया कुलतोड़ा में अवैध निर्माण का आरोप:
1 min read

कुल्टी :आसनसोल नगर निगम की पुर्व उप मेयर तबस्सुम आरा ने आज एक संवाददाता सम्मेलन किया इस संवाददाता सम्मेलन के जरिए उन्होंने आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय का ध्यान कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के कुल तोड़ा इलाके के 617 और 618 नंबर प्लॉट पर चल रहे अवैध निर्माण की तरफ आकर्षित कराया। उन्होंने कहा कि किसी पिंटू मंडल द्वारा यह अवैध निर्माण किया जा रहा है इसे लेकर स्थानीय सुरेंद्र सिंह सिंघानिया ने पत्र भी लिखा था यहां तक कि कुल्टी बोरो ऑफिस द्वारा पिंटू मंडल को इस अवैध निर्माण को रोकने का आदेश भी दिया गया था लेकिन पिंटू मंडल किसी की नहीं सुन रहे हैं और वह अवैध निर्माण किए जा रहे हैं उन्होंने मेयर विधान उपाध्याय से गुहार लगाई कि वह इस विषय में संज्ञान लें और इस अवैध निर्माण कार्य को रोकने की पहल करें । तबस्सुम आरा ने कहा के बोरो ऑफिस द्वारा अवैध निर्माण रोकने का आदेश दिए जाने के बाद भी अगर पिंटू मंडल अवैध निर्माण किए जा रहे हैं तो इससे साफ जाहिर होता है कि उनके सर पर प्रभावशाली लोगों का हाथ रहा है ऐसे में यह भी जानना बेहद जरूरी है कि किन लोगों की शह पर वह यह काम कर रहे हैं। तबस्सुम आरा ने कहा कि स्थानीय पार्षद भी इस विषय में कोई कदम नहीं उठा रहे हैं पूर्व उप मेयर ने कहा कि 617 तथा 618 नंबर प्लॉट की 15 कट्ठा जमीन वेस्टेड है ऐसे में उस जमीन पर आसनसोल नगर निगम कोई अच्छा काम कर सकता है जिससे समाज का भला हो उन्होंने कहा कि एक तरफ मेयर आसनसोल नगर निगम में फंड की कमी की बात करते हैं और धड़ल्ले से अवैध निर्माण हो रहा है ऐसे में फंड कहां से आएगा इस वजह से उन्होंने मेयर विधान उपाध्याय से गुहार लगाई कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और इस अवैध निर्माण पर नकेल कसें












