87 नंबर वार्ड के पार्षद तरुण चक्रवर्ती ने अपने वार्ड के विभिन्न छठ घाटों का किया दौरा:
1 min read

आसनसोल आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर पुरे शिल्पांचल में जोर शोर से छठ घाटों की साफ सफाई की जा रही है। विभिन्न वार्डों के पार्षद अपने अपने वार्डों में साफ सफाई करवा रहें हैं । इसी क्रम में आसनसोल नगर निगम के 87 नंबर वार्ड के पार्षद तरुण चक्रवर्ती द्वारा अपने वार्ड के विभिन्न वार्डों स्थित घाटों की साफ सफाई का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होने 87 नंबर वार्ड के विभिन्न घाटों में साफ सफाई का भी जायजा लिया। इस संदर्भ में तरुण चक्रवर्ती ने कहा कि राज्य की मुख्य्मंत्री ममता बैनर्जी ने छठ पर दो दिनों की छुट्टी की घोषणा की है जो की हिंदी भाषी राज्यों में नही होता । उन्होंने सभी को छठ की बधाई दी और कहा कि आसनसोल नगर निगम हमेशा छठ व्रतियों के साथ है और किसी भी तरह की असुविधा न हो इसके लिए तत्पर है।












