shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

मजुमदार दंपति की पहल पर एक अनाथ लड़की को मिला परिवार:

1 min read

आसनसोल :कभी-कभी कुछ लोग ऐसा काम कर जाते हैं जिसके बारे में जानकर लगता है कि हां अभी भी इंसानियत जिंदा है हम बात कर रहे हैं आसनसोल के डिपो पाड़ा इलाके में रहने वाले समाजसेवी दंपति मिली मजूमदार और उनके पति मलय मजूमदार की उन्होंने हाल ही में एक ऐसा काम किया है जिसे सुनकर किसी का भी दिल भर आये । आसनसोल के पूर्व डीआरएम एसएस गहलोत की 86 वर्ष की माता का ख्याल रखने के लिए उन्होंने इंदौर में अपने घर में बीते कई सालों से एक केयरटेकर रखा था जिसका नाम सुनील मोहे है धीरे-धीरे सुनील गहलोत परिवार का एक हिस्सा बन गया जब उसकी शादी की उम्र हुई तब एसएस गहलोत की माताजी ने सुनील की शादी करने का फैसला लिया लेकिन अपने काम में व्यस्त एसएस गहलोत सुनील के लिए लड़की कहां ढूंढते ऐसे में उन्होंने अपने पूर्व सहकर्मी आसनसोल में रेलवे कर्मचारी मलय मजूमदार से संपर्क किया तो वही एसएस गहलोत की पत्नी ने मलय मजूमदार की पत्नी मिली मजूमदार जो कि आसनसोल में एक सामाजिक कर्मी है उनसे संपर्क किया और उनको यह जिम्मेदारी सौंपी कि वह सुनील के लिए एक सुकन्या ढूंढें । इसके उपरांत जो हुआ वह सिर्फ फिल्मों में ही देखा गया है मिली मजूमदार और उनके पति मलय मजूमदार ने आसनसोल के इस्माइल इलाके मैं एक अनाथ आश्रम में रहने वाली पारमिता सिंह की एक तस्वीर गहलोत परिवार को भेजी। पारमिता की तस्वीर देखते ही पूरे गहलोत परिवार तथा सुनील को भी वह बहुत पसंद आई और चट मंगनी पट ब्याह कर दिया गया 26 तारीख को कोलकाता मैं पारमिता और सुनील का ब्याह हो गया। यहां भी मिली मजूमदार और मलय मजूमदार ने पारमिता के लिए माता पिता की भूमिका निभाते हुए उसका कन्यादान किया इसे लेकर जब हमने मिली मजूमदार से बात की तो उन्होंने बताया की पारमिता का कन्यादान करके उनको जो खुशी महसूस हुई है उसे वह शब्दों में बयां नहीं कर सकती इस एहसास को सिर्फ महसूस किया जा सकता है उन्होंने एसएस गहलोत उनके परिवार और सुनील को भी धन्यवाद दिया कि उन्होंने उनको इस कार्य के लिए चुना और उन पर इतना भरोसा जताया कि वह जिस लड़की को पसंद किया उसी के साथ उसका विवाह देने को राजी हो गए मिली मजूमदार ने बताया कि वह चाहती है कि और भी लोग इस तरह के कार्यों में आगे बढ़े ताकि समाज और बेहतर हो सके और अनाथ आश्रम में रहने वाले हर शख्स को एक परिवार मिल सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page