आसनसोल के कल्ला इलाके में छठ व्रतियों को प्रदान की गई साड़ियां:
1 min read
आसनसोल :आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर विभिन्न संगठनों और व्यक्तियों की तरफ से छठ व्रतियों को नए वस्त्र प्रदान किए जा रहे हैं इसी क्रम में आज आसनसोल के कल्ला इलाके में कल्ला चासी पाड़ा कल्ला छट घाट कल्ला कालोनी आदि इलाकों में छठ व्रतियों को साड़ियां प्रदान की गई आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानून मंत्री मलय घटक 14 नंबर वार्ड के पार्षद उत्पल सिन्हा और अनिमेष दास की तरफ से यह साड़ियां प्रदान की गई तकरीबन 180 महिलाओं को छठ के अवसर पर साड़ियां प्रदान की गई इस मौके पर उपस्थित पार्षद उत्पल सिन्हा ने कहा की जब से ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी की सरकार बनी है तब से राज्य में सभी त्योहारों को मिलजुलकर मनाने का रिवाज शुरू हुआ है सभी धर्मों जातियों संप्रदायों के लोग एक दूसरे के त्यौहार में सम्मिलित होते हैं इसी वजह से आस्था के इस महापर्व छठ को मनाने के लिए भी आज समाज का हर वर्ग छठ व्रतियों के साथ खड़ा दिख रहा है












