41 नंबर वार्ड के पार्षद जीतू सिंह की तरफ से छठ पूजा पर बांटी गईं साड़ियां:
1 min read
आसनसोल :नगर निगम के 41 नंबर वार्ड के पार्षद रणवीर सिंह भरारा उर्फ जीतू सिंह की तरफ़ से आज 200 महिलाओं को साड़ी प्रदान किया गया। 41 नंबर वार्ड में स्थित टीएमसी कार्यालय में आयोजित इस इस कार्यक्रम मैं छठ पूजा के उपलक्ष पर 200 महिलाओं को जीतू सिंह द्वारा साड़ियां प्रदान किए गए यहां जीतू सिंह ने कहा कि उनकी इच्छा थी कि इसी साल इस वार्ड में छठ पूजा का आयोजन किया जा सके लेकिन किन्हीं कारणों से संभव नहीं हो सका लेकिन उन्होंने उपस्थित लोगों से वादा किया कि यहां बहुत जल्द एक भव्य शिव मंदिर सूर्य मंदिर और एक पार्क का निर्माण किया जाएगा और अगले साल से यहां छठ पूजा का भी आयोजन होगा इस मौके पर यहां पार्षद जीतू सिंह के अलावा सम्मेलन संजोग भरारा विजिट भगत बाटला समिरन आशुतोष सनी वरुण आदि उपस्थित थे












