समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में कल्ला के प्रभु छठ घाट पर श्रद्धालुओं ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य:
1 min read

आसनसोल :साल की तरह इस साल भी आसनसोल के कल्ला इलाके में स्थित प्रभु छठ घाट पर ली क्लब की तरफ से भव्य छठ त्यौहार का आयोजन किया गया रविवार दोपहर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य प्रदान करने के लिए आसनसोल के विभिन्न इलाकों से छठव्रती प्रभु छठ घाट की तरफ रवाना हुए ली क्लब की तरफ से यहां हर साल छठ पूजा का आयोजन किया जाता है यह छठ पूजा का 45 वां वर्ष है इस वर्ष भी अन्य वर्षो की भांति छठव्रतीयों और अन्य दर्शनार्थियों के लिए ली क्लब की तरफ से भव्य इंतजाम किए गए थे चाहे वह घाट तक आने वाले रास्तों की साफ-सफाई मरम्मत हो या फिर घाट पर चाक-चौबंद इंतजाम आज से कई दिनों पहले से ही यहां पर नदी की साफ सफाई की जा रही थी विशेषकर नदी के नीचे के कंकड़ पत्थरों को निकाला जा रहा था और घाट को भी चाक-चौबंद किया जा रहा था ताकि यहां पर किसी भी छठव्रती या अन्य श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो आज ली क्लब द्वारा आयोजित छठ के आयोजन में प्रभु छठ घाट पर आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एमएमआईसी मानस दास पार्षद शिवानंद बावरी गोपा हलदर महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे शत्रुघ्न सिन्हा ने यहां पहुंच कर सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी इसके साथ ही उन्होंने कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में ली क्लब द्वारा इतने भव्य तरीके से छठ के आयोजन के लिए उनको बधाई दी वही अमरनाथ चटर्जी ने भी कहा कि कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में बीते 45 वर्षों से जिस तरह से यहां पर छठ का आयोजन किया जा रहा है वह अभूतपूर्व है और वह इसके लिए तारीफ के हकदार हैं वही कृष्णा प्रसाद ने सभी आमंत्रित अतिथियों को उत्तरीय ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया । ली क्लब की तरफ से हर साल की तरह इस साल भी भव्य तरीके से छठ पूजा का आयोजन किया गया है प्रभु छठ घाट पर छठ व्रतियों और अन्य श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधाओं का इंतजाम किया गया था इसके साथ ही सुरक्षा के भी चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे वहीं मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया था जहां कोई भी अपनी इच्छा अनुसार अपने स्वास्थ्य की जांच करवा सकता था साथ ही यहां एक मेले का भी आयोजन किया गया है जहां बच्चों के लिए मनोरंजन के कई साधन रखे गए हैं पिछले वर्ष प्रभु छठ घाट पर आयोजित छठ पर्व की विशेषता थी ऋषिकेश से लाए गए गंगाजल का वितरण इस वर्ष ड्रोन के जरिए छठव्रतीयों और अन्य श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई वहीं पुलिस प्रशासन की तरफ से भी सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे एसीपी देवराज दास ने खुद प्रभु छठ घाट पर पहुंचकर सुरक्षा के सभी इंतजामों का जायजा लिया और यह निश्चित किया कि किसी भी छठ व्रती या अन्य दर्शनार्थी को कोई असुविधा ना हो साथ ही सुरक्षा में भी कोई चूक न बरती जाए ।













