भारतीय मूल के ऋषि सुनक बनेंगे ग्रेट ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री:
1 min read
28 अक्टूबर को ऋषि सुनक ग्रेट ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बनने वाले हैं ग्रेट ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिस ट्रस द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद ऋषि सुनक को ग्रेट ब्रिटेन का प्रधानमंत्री चुना गया है वह ग्रेट ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने वाले सबसे कम उम्र के राजनेता हैं कंजरवेटिव पार्टी के नेता ऋषि सुनक की जड़ें भारत में है उनके दादाजी पंजाब के निवासी थे 42 वर्षीय ऋषि सुनक भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं इस खबर से भारतवर्ष में भी ख़ुशी का एहसास है क्योंकि भारत इस वर्ष अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और जिस देश में भारत को गुलामी की जंजीरों में जकड़े रखा था आज उसी देश का प्रधानमंत्री भारतीय मूल का एक व्यक्ति बनने जा रहा है इसे बहुत से लोग इतिहास का इंसाफ बता रहे हैं












