विशिष्ट समाजसेवी फिरोज खान एफ के को सबका मालिक एक है वेलफेयर सोसायटी का अध्यक्ष बनाया गया:
1 min read
आसनसोल : शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी फिरोज खान बीते कई वर्षों से समाज सेवा और मानवता की सेवा में लगे हुए हैं । एफके ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर फिरोज खान खान बीते कई वर्षों से विभिन्न तरीकों से समाज के वंचित वर्ग की सेवा करते आ रहे हैं और उनके इन कार्यों से समाज का एक बड़ा तबका लाभान्वित होता रहा है आज सबका मालिक एक है वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से फिरोज खान एफके को संगठन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया । आज सबका मालिक एक है वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी फिरोज खान एफके के आवास में पहुंचे और उनको संगठन अध्यक्ष पद पर आसीन करते हुए इस संबंध में पत्र सौंपा जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया और कहा कि वह अपनी पूरी क्षमता से इस संगठन को आगे ले जाने की कोशिश करेंगे उन्होंने सबका मालिक एक है वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों की सराहना की कि उन्होंने भी समाज सेवा के क्षेत्र में काफी अच्छा काम किया है और अब जबकि वह भी इस संगठन से जुड़ गए हैं उनकी कोशिश रहेगी कि उनके कार्यों का दायरा और बढ़ाया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इससे सुविधा मिल सके आपको बता दें की हाल ही में सबका मालिक एक है वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से बिलाल खान तथा अन्य सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया था कि फिरोज खान एफके को इस संगठन का अध्यक्ष नियुक्त किया जाए












