ओल्ड स्टेशन कल्चरल क्लब द्वारा आयोजित पूजा का मंत्री मलय घटक ने किया उद्घाटन उद्योगपति सचिन राय सहित तमाम गणमान्य लोग रहे मौजूद:
1 min read

आसनसोल :दुर्गा पूजा के समापन के बाद आप सभी शिल्पांचल के लोग काली पूजा की तैयारी में लगे हुए हैं इन दिनों दुर्गा पूजा के तर्ज पर काली पूजा पंडालों का भी भव्य उद्घाटन किया जा रहा है इसी क्रम में आज ओल्ड स्टेशन कल्चरल क्लब द्वारा आयोजित पूजा पंडाल का उद्घाटन किया गया आसनसोल उत्तर के विधायक राज्य के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक ने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी आसनसोल नगर निगम के उप मेयर अभिजीत घटक वरिष्ठ उद्योगपति और इस क्लब के अध्यक्ष सचिन राय उनकी पत्नी मीता राय सहित इस क्लब के तमाम सदस्य तथा स्थानीय लोग मौजूद थे ।

मंत्री मलय घटक ने फीता काटकर एस पूजा पंडाल का उद्घाटन किया इसके उपरांत सभी आमंत्रित अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता देकर और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया । सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर पूजा पंडाल का शुभ उद्घाटन किया आपको बता दें कि ओल्ड स्टेशन कल्चरल क्लब द्वारा आयोजित पूजा का यह 63वां साल है पिछले 63 सालों से ओल्ड स्टेशन कल्चरल क्लब द्वारा लगातार काली पूजा का आयोजन किया जा रहा है और इस साल भी बड़े धूमधाम से यह आयोजन किया जा रहा है । ओल्ड स्टेशन कल्चरल क्लब के सदस्यों का कहना है कि बीते कुछ सालों से महिलाओं द्वारा है इस पूजा का मुख्य तौर पर संचालन किया जा रहा है और इस पूजा के आयोजन में मंत्री मलय घटक की पत्नी सुदेशना घटक की भी अहम भूमिका रहती है













