पचासी नंबर वार्ड अंतर्गत सादापुकुर इलाके में हुआ काली पूजा का आयोजन:
1 min read


आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 85 नंबर वार्ड अंतर्गत मोहिशिला कॉलोनी इलाके के सादा पुकुर क्षेत्र में भी धूमधाम से काली पूजा का आयोजन किया गया आज 85 नंबर वार्ड के पार्षद कल्याणी राय ने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया इस मौके पर सादापुकुर क्षेत्र के तमाम बाशिंदे मौजूद थे फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर कल्याणी राय ने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया इस मौके पर अपना वक्तव्य में रखते हुए कल्याणी राय ने सभी को काली पूजा और दीपावली की बधाई दी और सभी से आग्रह किया कि एकजुट होकर मिलजुल कर पूजा में सम्मिलित हो और एक दूसरे का ख्याल रखें वहीं ।

सादापुकुर महिला परिचालित पूजा के बारे में जानकारी देते हुए कमेटी की एक सदस्या अंजलि भट्टाचार्य ने कहा के उनके यहां पिछले 22 वर्षों से इस पूजा का आयोजन हो रहा है और इलाके की महिलाएं ही इस पूजा के आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं जिसमें स्थानीय निवासियों का भी योगदान रहता है अंजली भट्टाचार्य ने कहा कि जिस तरह से यहां सभी मिलजुल कर इस पूजा के आयोजन में हिस्सा लेते हैं वह सराहनीय है वही काली पूजा के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है और खिचड़ी भोग का भी आयोजन होता है जहां सभी मां का प्रसाद ग्रहण करते हैं । इस पूजा के आयोजन में रंजीत सरकार तापस बनर्जी रितिक सरकार रमेश पाल सुदीप राय अतनु चक्रवर्ती स्वरूप चटर्जी सहित तमाम स्थानीय बाशिंदों ने अहम भूमिका निभाई












