पार्षद जीतु सिंह की निगरानी में 41 नंबर वार्ड अंतर्गत छठ घाट की की गई साफ सफाई:
1 min read
आसनसोल :कुछ दिनों में आस्था का महापर्व छठ मनाया जाएगा इसे लेकर आसनसोल शिल्पांचल में अभी से जोर शोर से तैयारियां की जा रही है विभिन्न छठ घाटों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है इसी क्रम में 41 नंबर वार्ड के छठ घाट की भी साफ सफाई की जा रही है स्थानीय पार्षद रणबीर सिंह उर्फ जीतू सिंह के नेतृत्व में 41 नंबर वार्ड के छठ घाट की साफ सफाई की गई इस मौके पर जीतु सिंह वहां मौजूद रहे और उन्होंने पूरे साफ सफाई की निगरानी की उन्होंने बताया कि जब से विधान उपाध्याय मेयर के तौर पर आए हैं तब से प्रशासनिक कार्य में काफी गति आई है और यही वजह है कि नगर निगम के कर्मचारियों में भी काम करने का एक अलग ही जोश देखा जा रहा है उन्होंने कहा कि 41 नंबर वार्ड में बड़ी तादाद में छठ मैया को मानने वाले श्रद्धालु रहते हैं उनकी सहूलियत का ध्यान रखते हुए मंत्री मलय घटक और विधान उपाध्याय के निर्देशानुसार छठ घाट की साफ सफाई की जा रही है ताकि आने वाले छठ पूजा के दौरान किसी भी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो उन्होंने कहा कि जिस तरह से मलय घटक और विधान उपाध्याय की निगरानी में दुर्गा पूजा भव्य तरीके से मनाया गया उसी प्रकार काली पूजा दीपावली छठ का त्यौहार तथा गुरु नानक जयंती भी धूमधाम से मनाई जाएगी












