बर्नपुर में मनाया गया सर सैयद दिवस:
1 min read
बर्नपुर :बर्नपुर में रविवार को सर सैयद दिवस मनाया गया। बर्नपुर के द क्रिसेंट स्कूल, की तरफ से यह दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर सैयद के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण कर की गई है। इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सर सैयद दिवस मनाया गया। शंकर में आयोजकों में से एक व्यक्ति ने बताया कि 17 अक्टूबर को ही इस कार्यक्रम को किया जाना था लेकिन स्कूल में कुछ काम था इस वजह से आज इस कार्यक्रम को किया जा रहा है उन्होंने बताया कि सर सैयद अहमद अंग्रेजों के शासनकाल के दौरान हर हिंदुस्तानी के भविष्य को संवारने के लिए शिक्षा के महत्व को समझा और हर एक हिंदुस्तानी को शिक्षित करने के बारे में सब को जागरूक किया उन्होंने कहा कि उनके स्कूल की तरफ से कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर और सर सैयद अहमद के जन्मदिन पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है उन्होंने बताया कि सर सैयद अहमद ने हमेशा एक मजबूत धर्मनिरपेक्ष भारत की कल्पना की है जहां पर हिंदू और मुसलमान भारत की दो आंखों के रूप में विराजमान हैं और दोनों का ही महत्व इस देश के लिए समान है












