रेलपार स्पोटिंग एंड एजुकेशनल एकेडमी की तरफ से आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया:
1 min read

आसनसोल :रेलपार स्पोटिंग एंड एजुकेशनल एकेडमी की तरफ से रेल पार के फैज ए आम फुटबॉल मैदान में रेलपार फुटबॉल चैंपियनशिप कप 2022 का आयोजन किया गया था शनिवार रात को इसका फाइनल मैच खेला गया इस मौके पर आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानून मंत्री मलय घटक आसनसोल नगर निगम के उप मेयर अभिजीत घटक वसीम उल हक सैयद मोहम्मद अफरोज पार्षद अर्जुन माजी मास्टर शकील मनावर शेख बिलाल खान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे । इस मौके पर आयोजकों ने सबसे पहले आमंत्रित अतिथियों को पारंपरिक तरीके से स्वागत किया वहीं पत्रकार बिरजीश इलाही अंसारी वजीहुद्दीन जमाल निशात अहमद हैदर अली को भी सम्मानित किया गया । प्रतियोगिता का फाइनल मैच रेलपार की नायरा स्पोर्टिग क्लब तथा केवाईसी कुमारपुर के बीच खेला गया जिसमें रेलपार की टीम ने खिताबी जीत हासिल की इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए मंत्री मलय घटक ने इस आयोजन के लिए रेलपार स्पोटिंग एंड एजुकेशनल एकेडमी को बधाई दी और कहा कि इस तरह के आयोजनों से क्षेत्र में युवाओं के बीच खेलकूद को लेकर उत्साह बढ़ता है और नई नई प्रतिभाएं सामने आती हैं उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से हमेशा खेलकूद को बढ़ावा देने की कोशिश की गई है राज्य की मुख्यमंत्री चाहती हैं कि खेलकूद के माध्यम से भी युवाओं को कुछ करने और बेहतर भविष्य निर्माण का अवसर प्राप्त हो । इस पूरे कार्यक्रम में मंच संचालन की जिम्मेदारी मोहम्मद अरबाज ने संभाली थी । इस मौके पर आयोजकों में से अरबाज हाशिम मोहम्मद मुश्ताक बाबु तबरेज साजिद मुर्तजा तसलीम गुड्डु आदि उपस्थित थे।













