आसनसोल में हुआ गोदरेज इंटीरियो शोरूम का उद्घाटन:
1 min read

आसनसोल :कुछ ही दिनों में पूरे देश के साथ-साथ आसनसोल शिल्पांचल में भी दीपावली का पर्व मनाया जाएगा दीपावली पर लोगों की इच्छा रहती है कि वह अपने घर को नए-नए चीजों से सजाएं इसी चीज को ध्यान में रखते हुए आज आसनसोल के चेलीडंगाल इलाके में गोदरेज इंटीरियो के नए शोरूम का उद्घाटन हुआ बांग्ला फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री दर्शना बनिक ने इस शोरूम का उद्घाटन किया इस मौके पर इस शोरूम के कर्णधार हीरेन व्यास ने बताया कि उनका परिवार इस व्यवसाय से तीन पीढ़ियों से जुड़ा हुआ है और आसनसोल के लोगों को फर्नीचर और घर को सजाने के क्षेत्र में अत्याधुनिक चीजें मुहैया कराने के लिए ही इस शोरूम का उद्घाटन किया गया ।

उन्होंने बताया कि गोदरेज एक ऐसा नाम है जो पिछले 100 सालों से ज्यादा इस देश के लोगों के शहर में बस गया है और लोगों का विश्वास अर्जित कर चुका है उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष के अंत तक प्रदेश में और 5 नए आउटलेट खोलने की कोशिश की जा रही है उन्होंने बताया कि गोदरेज इंटीरियो को भारत के 34 अवार्ड से नवाजा जा चुका है जिससे यह साबित होता है कि गोदरेज इंटीरियो होम डेकोर में भारत में सर्वश्रेष्ठ है उन्होंने कहा कि गोदरेज इंटीरियो के 450 शहरों में 450 एक्सक्लूसिव शोरूम है और 520 डीलर आउटलेट है जो लोगों तक घर की सजावट के अत्याधुनिक सामग्रियां पहुंचा रहे हैं वही दर्शना बनिक ने कहा कि आज इस शोरूम का उद्घाटन करके वह काफी खुश हैं और वह अपने घर की सजावट के लिए भी उसी तरह की चीज है चाहेंगी जो यहां उपलब्ध है जो उनकी पर्सनालिटी से मेल खाता है।












