नदी में नहाने उतरी तीन युवतियां डूबीं, एक की मौत:
1 min read

आसनसोल :नदी में नहाने उतरी तीन युवतियां डूब गईं स्थानीय लोगों ने अलीसा परवीन (16), शमा परवीन (22) को जिंदा बचा लिया । बाद में सांकतोरिया चौकी के एक कांस्टेबल, विश्वनाथ चार ने अपनी जान जोखिम में डालकर नदी में कूदकर आलिया परवीन (14) को नदी से निकाला। । तीनों युवतियों के मामा अबीर अली ने बताया कि दिशरगढ़ में दामोदर नदी में तीन युवतियां पानी में डुब गई । तीनों टाटा युगशाला इलाके के रहने वाली हैं। वे अपने मामा के घर बर्नपुर के नयावस्ती में आईं थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीनों में से कोई भी तैरना नहीं जानती था। आलिया परवीन को पुलिस सांकटोरिया अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया












