मेयर विधान उपाध्याय के नेतृत्व में उच्च स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने किया तेरह नंबर वार्ड के बाकबंदी इलाके का दौरा सरकारी जमीन पर बिना प्लान के निर्माण का लिया जायजा:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय के नेतृत्व में आज एक उच्चस्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने आसनसोल नगर निगम के 13 नंबर वार्ड अंतर्गत बागबंदी इलाके का दौरा किया और वहां सरकारी जमीनों पर जितने भी अवैध अतिक्रमण या अवैध निर्माण किए जा रहे हैं उन सब का जायजा लिया आज के अभियान के दौरान आसनसोल नगर निगम के उप मेयर वसीम उल हक पार्षद ड देवाशीष सरकार एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी सहित आसनसोल नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित थे आज के अभियान के बारे में जानकारी देते हुए मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आज आसनसोल नगर निगम के 13 नंबर वार्ड में यह अभियान चलाया गया है इस अभियान के दौरान यह देखा गया कि कहां-कहां सरकारी जमीन या वेस्टेड लैंड पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किया जा रहा है या उसे प्लॉट बनाकर बेचा जा रहा है उन्होंने कहा कि यह अभियान जनता के हित में ही किया जा रहा है क्योंकि अगर सरकारी जमीन पर प्लॉटिंग करके किसी व्यक्ति को बेचा जाता है तो वह व्यक्ति भी उस जमीन पर कोई निर्माण नहीं कर पाएगा क्योंकि उस जमीन पर निर्माण करने के लिए आसनसोल नगर निगम की तरफ से प्लैन को अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी इसके साथ ही इस क्षेत्र में जो भी बिना प्लैन अनुमोदन के निर्माण किए गए हैं उनको भी तोड़ा जाएगा उन्होंने साफ कहा कि अब आसनसोल नगर निगम एक्टिव मोड में आ गया है और अब जहां कहीं भी अवैध निर्माण प्रमाणित होगा उसे तोड़ा जाएगा उन्होंने कहा कि आज के दौरे के दौरान जहां जहां आसनसोल नगर निगम के पदाधिकारी गए थे उन सभी को कल आसनसोल नगर निगम आकर वह जो भी निर्माण कर रहे हैं या कर चुके हैं उसके दस्तावेज पेश करने को कहा गया है । मेयर ने आम जनता से भी सावधान रहने की अपील की और जांच पड़ताल के बाद ही भवन या जमीन खरीदने का अनुरोध किया












