आसनसोल नगर निगम के पदाधिकारियों ने दामोदर घाट का किया दौरा छठ से पहले की तैयारियों का लिया जायजा:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल नगर निगम के सेनेटरी विभाग के एमएमआईसी मानस दास सांस्कृतिक विभाग के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी तथा नगर निगम के अन्य अधिकारियों ने दामोदर घाट का जायजा लिया दरअसल कुछ दिनों बाद आस्था का महापर्व छठ मनाया जाएगा इसे लेकर यह दौरा किया गया इस दौरान इन्होंने दामोदर घाट पर तैयारियों का जायजा लिया और देखा कि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी है ना हो इस संदर्भ में गुरुदास चटर्जी ने कहा कि कुछ दिनों बाद छठ पर्व मनाया जाएगा इस मौके पर दामोदर छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है उसे देखते हुए आसनसोल नगर निगम की तरफ से साफ सफाई की व्यवस्था की जा रही है और छठ व्रतियों की सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं उन्होंने दावा किया कि इस साल जिस तरह की साफ सफाई की गई है वैसा इससे पहले कभी नहीं किया गया था उन्होंने छठ व्रतियों से अनुरोध किया कि वह छठ मैया से सभी के अच्छे स्वास्थ्य समृद्ध जीवन की कामना करें












