काली पूजा को लेकर आसनसोल नगर निगम में हुई बैठक पुलिस अधिकारी भी रहे मौजूद:
1 min read
आसनसोल :कुछ दिनों बाद पूरे प्रदेश के साथ-साथ आसनसोल शिल्पांचल में भी काली पूजा मनाई जाएगी इसे लेकर आसनसोल नगर निगम और प्रशासन अभी से तैयारी में जुट गया है आज आसनसोल नगर निगम के सभागार में इस मुद्दे पर एक जरूरी बैठक हुई यहां आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी एसीपी सेंट्रल टु देवराज दास आसनसोल दक्षिण थाने के आइसी कौशिक कुंडू सहित आसनसोल नगर निगम के तमाम अधिकारी गण उपस्थित थे यहां गुरुदास चटर्जी ने कहा कि आने वाले काली पूजा के मद्देनजर आसनसोल नगर निगम और पुलिस प्रशासन की तरफ से चाक-चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि कहीं कोई अप्रिय घटना ना हो उन्होंने कहा कि सभी काली पूजा कमेटियों को यह निर्देश दिया गया है कि उनको अपने पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे और रात के समय पंडालों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मी नियुक्त करने होंगे ताकि कहीं कोई अवांछित घटना ना हो गुरदास चटर्जी ने कहा कि जिस तरह से दुर्गा पूजा मुहर्रम लखी पूजा शांतिपूर्ण तरीके से बीता है उसी तरह उनको पूरा विश्वास है कि सभी के सहयोग से काली पूजा और दीपावली का पर्व भी शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा












