टैक्स को लेकर आसनसोल नगर निगम में मेयर की अध्यक्षता में हुई जरूरी बैठक:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय की अध्यक्षता में आज आसनसोल नगर निगम में उनके चेंबर में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई इस बैठक में आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में टैक्स वसूली को लेकर चर्चा हुई किस तरह से टैक्स वसूली को बढ़ाया जा सके और लोगों को टैक्स देने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके इस विषय पर चर्चा की गई इसके उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए विधान उपाध्याय ने कहा कि आज टैक्स वसूली को लेकर आसनसोल नगर निगम में चर्चा हुई उन्होंने सभी लोगों से समय पर अपना टैक्स भरने की अपील की ताकि नगर निगम जनता के विकास कार्यों को सुचारु रख सके उन्होंने बताया कि एक अनुमानित हिसाब के अनुसार इस वक्त 127 करोड रुपए टैक्स बकाया है इसके लिए नगर निगम प्रयासरत है और शिविर लगाए जाएंगे जिससे लोगों को टैक्स अदा करने में सहूलियत होगी । पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोई निजी इस्तेमाल के लिए नगर निगम के जमीन का इस्तेमाल नहीं कर सकता लेकिन अगर कहीं पर देखा जाए कि रास्ता नहीं है वैसे में नगर निगम एक बीच का रास्ता निकालने की कोशिश करता है जिससे उस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आने जाने में कोई असुविधा ना हो दूसरी तरफ कल्ला इलाके में 31 नंबर वार्ड क्षेत्र में ब्रिज के पास चल रहे एक निर्माण को लेकर मेयर ने कहा कि इस संदर्भ में वह तफ्तीश करेंगे












