बिजली का तार लगाने को लेकर 15 नंबर वार्ड में दो पक्षों के बीच मचा बवाल:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 15 नंबर वार्ड अंतर्गत सोरागडीह मे बिजली का तार लगाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इस विवाद में इलाके के कुछ युवकों में मारपीट हो गई। इन युवकों के बीच रविवार देर रात जमकर मारपिट हुई, जिसमे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । आसनसोल जिला अस्पताल मे इनका इलाज चल रहा है । घायल युवकों को लेकर सोरागडीह इलाके के दो पक्ष के बीच तनाव बना हुआ है। दोनों पक्ष के लोग हाँथो मे लाठी डंडे लेकर एक दूसरे का खून बहाने को उतारू हो गए । घटना की सूचना पाकर भारी संख्या मे पुलिस बल की तैनाती की गई । दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाकर दोषी युवकों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाने की कोशिश मे जुट गई।












