नियामतपुर में सड़क हादसा एक युवक की हुई मौत इलाके में तनाव:
1 min read

नियामतपुर :नशे की हालत में नियामतपुर के लछीपुर से आ रही इनोवा कार ने क्षेत्र के एक युवक हुसैन नगर निवासी 22 वर्षीय अकबर अली को लछीपुर नशे की हालत में टक्कर मारी और फिर कई जगह साइकिल व मोटरसाइकिल पर टक्कर मार कर भाग गई । घायल अकबर अली को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । घटना से क्षेत्र के लोगों ने उत्तेजित होकर नियामतपुर के पेट्रोल पंप पर एक घंटे के लिए जीटी रोड जाम कर दिया.नियामतपुर चौकी की पुलिस व ट्रैफिक पुलिस ने पिड़ीत परिवार को मुआवजा देने का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर सड़क जाम हटाया गया ।












