देंदुआ में भाजपा को झटका:
1 min read
देंदुआ :देंदुआ के भाजपा आंचलिक कमिटि के अध्यक्ष बीजू बहादुर ने भाजपा छोड़ कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया । आज रूपनारायणपुर में तृणमूल कांग्रेस के एक समारोह के अंत में बीजू बहादुर को सलानपुर प्रखंड के आईएनटीटीयूसी अध्यक्ष और देंदुआ आंचलिक कमिटि के अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया । इस दिन तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष मोहम्मद अरमान ने बीजू बहादुर को तृणमूल पार्टी का झंडा भेंट किया। मोहम्मद अरमान ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अरमान बाबू ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के विकास को देखकर बीजू बहादुर तृणमूल में शामिल हो गए। तृणमूल परिवार में उनका स्वागत है। इस संदर्भ में मनोज तिवारी ने कहा कि बीजू बहादुर भाजपा के देंदुआ क्षेत्र के प्रभारी थे। शायद वह समझ गये हैं कि लोगों के लिए काम करने के लिए भाजपा नहीं तृणमूल कांग्रेस की जरूरत है। क्योंकि तृणमूल कांग्रेस केवल विकास की राजनीति करती है । तो आज बीजू बहादुर विधायक विधान उपाध्याय और युवा नेता मुकुल उपाध्याय के निर्देश पर प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अरमान का हाथ थामे तृणमूल परिवार में शामिल हो गए.
इस संदर्भ में बीजू बहादुर ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस में आने का एक ही कारण है विकास । जिस तरह से वे हमेशा लोगों के साथ काम करते हैं वह काबिले तारीफ है। और भाजपा की कथनी और करनी में अंतर हैं। वे ईमानदार कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं देते हैं। मैं कई सालों से भाजपा के साथ हूं लेकिन लोगों के लिए कुछ नहीं कर सका ।












