कल्ला के पास हुई सड़क दुर्घटना कोई हताहत नहीं:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल उत्तर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 2 के कल्ला मोड़ पर एक सड़क दुर्घटना हुई। रविवार को एक डंपर ने एक कूरियर सेवा वाहन को पीछे से टक्कर मार दी । सूचना मिलने पर आसनसोल उत्तर थाना पुलिस और ट्रैफिक गार्ड की पुलिस मौके पर पहुंच गई हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ । प्राप्त जानकारी के अनुसार एक मारुति कार को बचाने के क्रम में डंपर ने नियंत्रण खो दिया और यह घटना हुई. इस घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अस्थाई रूप से जाम लग गया । बाद में पुलिस ने परिस्थिति को स्वाभाविक किया












