आसनसोल के राहा लेन इलाके में खुल गई चांदी की नई दुकान श्यामसुंदर चांदीवाला:
1 min read

आसनसोल :दुर्गा पूजा के समापन के बाद अब पूरे देश के साथ-साथ आसनसोल शिल्पांचल में भी दिवाली का सभी को बेसब्री से इंतजार है दिवाली से पहले धनतेरस मनाया जाता है जहां माना जाता है कि सोने चांदी के गहने या अन्य सामग्रियां खरीदना शुभ होता है आज आसनसोल के रहा लेने इलाके में सिर्फ चांदी के गहनों मूर्तियां सिक्कों आदि की एक दुकान का शुभारंभ हुआ । राहा लेन इलाके में जीटी रोड के किनारे खुले इस नई दुकान का नाम है श्यामसुंदर चांदीवाला जिसे श्याम भलोटिया तथा उनके भाई सुंदर भलोटिया ने मिलकर खोला है । हमने इस दुकान के एक मालिक सुंदर भालोठिया से बात की तो उन्होंने बताया की यहां चांदी से बने गहने देवी देवताओं की मूर्तियां तथा सिक्के उपलब्ध हैं उनका कहना है कि यहां हर प्रकार की सामग्री उपलब्ध है जो कि हर आर्थिक वर्ग के लोगों को पसंद आएगी सुंदर भलोटिया ने बताया कि आज इस दुकान का शुभारंभ हुआ है और उनको उम्मीद है कि आने वाले त्योहारों के मौसम में यहां बड़ी संख्या में ग्राहक आएंगे क्योंकि उनकी दुकान में जो चांदी के गहने सामग्रियां आदि उपलब्ध हैं वह सभी हॉल मार्क वाली सामग्रियां हैं जिन की विश्वसनीयता पर किसी को कोई संदेह नहीं होगा।












