हमारा संकल्प संस्था के कार्यालय में विशिष्ट उद्योगपति पवन गुटगुटिया का जन्मदिन मनाया गया:
1 min read
बर्नपुर :विशिष्ट उद्योगपति और समाजसेवी पवन गुटगुटिया के जन्मदिन के मौके पर बर्नपुर के साउथ रोड स्थित हमारा संकल्प संस्था के कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया आपको बता दें कि हमारा संकल्प संस्था में अभी तक लंबे समय से एक प्रथा चली आ रही है जब भी इस संस्था के किसी सदस्य का जन्मदिन होता है वह एक पौधारोपण अवश्य करता है इसी प्रथा को आगे बढ़ाते हुए हमारा संकल्प संस्था के महत्वपूर्ण सदस्य पवन गुटगुटिया ने भी अपने जन्मदिन पर पौधारोपण किया संस्था के अन्य सभी सदस्यों ने पवन गुटगुटिया की पौधारोपण में सहायता की इसके उपरांत पवन गुटगुटिया ने अन्य सभी सदस्यों के साथ मिलकर केक काटा और सबका मुंह मीठा किया इस मौके पर हमारा संकल्प संस्था के सभी सदस्यों ने पवन गुटगुटिया को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की वही हमारा संकल्प संस्था के संस्थापक अजय कुमार सिंह ने भी उन्हें लाल गुलाब देकर जन्मदिन की मुबारकबाद दी












