आसनसोल नगर निगम के 41 नंबर वार्ड के पार्षद जीतू सिंह की शिकायत पर आसनसोल नगर निगम ने लिया बड़ा फैसला:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 41 नंबर वार्ड का पार्षद बनने के साथ ही रणवीर सिंह भरारा उर्फ जीतू सिंह ने जिस एक चीज पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया है वह है आसनसोल नगर निगम चुनाव से पहले किए गए अपने वादे को पूरा करने पर जिसमें उन्होंने 41 नंबर वार्ड के लोगों से वादा किया था कि वह किसी भी हालत में इस वार्ड में जलजमाव नहीं होने देंगे और लोगों के घरों में एक चम्मच पानी घुसने नहीं देंगे अपने इस वादे को पूरा करने के लिए जीतू सिंह ने पिछले सात आठ महीनों में जी तोड़ मेहनत की है और इस वार्ड में जलजमाव के कारणों का पता लगाने की कोशिश की है इसमें से एक है लोगों द्वारा आसनसोल नगर निगम के रास्तों और नालियों पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण करना इसके उपरांत जीतू सिंह ने इस अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक मुहिम सी शुरू कर दी है। इसी क्रम में उन्होंने आसनसोल के मुर्गासोल इलाके में स्थित चैटर्जी मेडिकल स्टोर के खिलाफ अवैध अतिक्रमण का आरोप लगाया था जीतू सिंह ने अपने शिकायत में यह आरोप लगाया था कि चैटर्जी मेडिकल स्टोर के मालिक तापस चटर्जी द्वारा आसनसोल नगर निगम के रास्ते और नाली पर अवैध अतिक्रमण कर सिढ़ियां बनाई गई है जिससे यहां के लोगों को परेशानी हो रही है पार्षद की तरफ से यह शिकायत मिलने के बाद आसनसोल नगर निगम के चार नंबर बोरो के सब असिस्टेंट इंजीनियर द्वारा एक निरीक्षण किया गया था निरीक्षण में जीतू सिंह की शिकायत सही पाई गई और यह साबित हो गया कि चैटर्जी मेडिकल स्टोर द्वारा आसनसोल नगर निगम के रास्ते और ड्रेन पर अवैध अतिक्रमण कर सीढ़ी बनाई गई है। सब असिस्टेंट इंजीनियर कि इस रिपोर्ट के बाद चैटर्जी मेडिकल स्टोर के मालिक तापस चटर्जी को आसनसोल नगर निगम की तरफ से आदेश दिया गया है कि इस आदेश की प्राप्ति के 3 दिनों के अंदर वह अपने खर्चे पर अतिक्रमण कर बनाए गए सिढ़ि को तोड़ दें अन्यथा 3 दिनों के बाद आसनसोल नगर निगम उस सीढ़ी को तोड़ देगा और उसका सारा खर्च तापस चटर्जी से वसूला जाएगा । आसनसोल नगर निगम के इस आदेश को स्थानीय लोगों ने जीतू सिंह द्वारा लोगों के हित में किए गए संघर्ष की जीत करार दिया












