आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने विधायक निधि के खर्चे का दिया हिसाब:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने आज एक संवाददाता सम्मेलन किया इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर विधायक को हर साल अपने इलाके के विकास के लिए 60 लाख रुपए की राशि मिलती है पहले 30 लाख रुपए मिलते हैं उस राशि के खर्चे का ब्यौरा देने के बाद 30 लाख रुपए की अगली किस्त उपलब्ध कराई जाती है अग्निमित्रा पाल ने कहा कि पिछले साल दिसंबर में उन्होंने पश्चिम बर्दमान जिला शासक के जरिए 30 लाख रुपए के खर्चे का हिसाब भेजा था उसका अनुमोदन अभी आया है उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह पश्चिम बंगाल है यहां विरोधी विधायकों के कार्यों को करने ने देर किया जाता है । अग्निमित्रा पाल ने कहा कि 30 लाख रुपए में से 20 लाख रुपए की राशि खर्च कर पूरे आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 74 सोलर लाइट लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि उनको खुशी है कि पश्चिम बर्दवान जिला प्रशासन की तरफ से भले देर किया गया हो लेकिन आखिरकार उनकी इस परियोजना को हरी झंडी दी गई और अब 30 लाख की अगली किश्त को भी मंजूरी मिल जाएगी उन्होंने बताया कि 74 सोलर लाइट लगाने में 20 लाख रुपए का खर्च आया है बाकी 10 लाख रुपए में से बराचक में एक तालाब बनाया जाएगा उन्होंने कहा कि वहां की महिलाओं ने उनसे कहा है कि उनके पास पानी की आपूर्ति नहीं है ऐसे में अगर एक तालाब बना दिया जाए तो इलाके की महिलाओं को भारी सहूलियत होगी इसी को मद्देनजर रखते हुए वहां एक तालाब बनाया जाएगा












