बीबी कॉलेज के एनएसएस यूनिट ने चलाया सफाई अभियान:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल के बीबी कॉलेज के एनएसएस यूनिट की तरफ से आज काली पहाड़ी के घागर बुरी मंदिर परिसर की साफ सफाई की गई । इस संदर्भ में आसनसोल के बीवी कॉलेज के एनएसएस यूनिट के मेंटर सुकुमार देव ने कहा कि आज आसनसोल के बीवी कॉलेज के एनएसएस यूनिट की तरफ से काली पहाड़ी इलाके में स्थित मा घगर बुरी मंदिर परिसर की साफ सफाई की गई । उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के तत्वावधान में एनएसएस यूनिट की तरफ से एक सफाई अभियान चलाया जा रहा है जोकि क्लीन इंडिया 2.0 के तहत किया जा रहा है उन्होंने बताया कि इस अभियान को पश्चिम बर्दवान जिले के नेहरू युवा केंद्र का पूर्ण सहयोग प्राप्त है उन्होंने बताया कि यह अभियान 1 अक्टूबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर तक चलेगा इसके तहत आसनसोल के विभिन्न इलाकों की साफ सफाई की जाएगी । उन्होंने बताया कि आज 15 स्वयंसेवकों द्वारा मा घागर बुड़ि मंदिर परिसर की साफ सफाई की गई यह अभियान पूरे साल चलाया जाता है जिससे कि पर्यावरण को स्वच्छ रखा जा सके उनका कहना था कि इस अभियान का मकसद युवा पीढ़ी को स्वच्छता के साथ जोड़ना है । बीबी कॉलेज के एनएसएस यूनिट के इस सफाई अभियान के दौरान बीबी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अमिताभ वासु एनएसएस यूनिट वन के प्रोग्राम ऑफिसर ड अनिमेष मंडल यूनिट 2 प्रोग्राम ऑफिसर क्षत्रसमा चक्रवर्ती भी उपस्थित थे












