बर्नवाल दुर्गा पुजा समिति की तरफ से हुआ विजया सम्मेलन का आयोजन:
1 min read

आसनसोल :बर्नवाल दुर्गा पूजा समिति ने बर्नवाल रिलीफ सोसायटी भवन में भव्य विजया मिलन का आयोजन किया।जिसमें मुख्य रुप से सहयोगी संस्था बर्नवाल मित्र मंडली, बर्नवाल महिला समिति, बर्नवाल रिलीफ सोसायटी के सारे सदस्य उपस्थित थे

इस अवसर पर आद्या, आर्ची,साक्षी ,सविता ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया नमिता,अंजु , अरुणा ने भजन गाया । इसके साथ ही पूजा समिति ने अपने सक्रिय सदस्यों को सम्मानित किया साथ ही महिला समिति अध्यक्षा शीला बर्नवाल को व पूर्व अध्यक्षा गीता बर्नवाल को उत्तरीय देकर सम्मानित किया मौके पर करीब 300 लोग उपस्थित थे। विदित हो कि बर्नवाल समाज का आसनसोल में
एक महत्वपूर्ण स्थान है
आजकल ये संस्था अपनी एकजुटता तथा समाज सेवा के लिए जानी जाती है या युं कहें समाज सेवा की पर्याय बन चुकी है।
आयोजन का संचालन शीला बर्नवाल ने किया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष विजय बर्नवाल, सचिव मनोज बर्नवाल, कोषाध्यक्ष परमानंद बर्नवाल संग मित्र मंडली से कमल बर्नवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दयानन्द बर्नवाल,पूर्व अध्यक्ष अजीत बर्नवाल,अनित, नरेश,, नितेश, राजकुमार,राजू अरविंद, नीरज, श्याम,अभय (कल्टु), मनीष,रिंटु मुन्ना, सुरेन्द्र,मनोहर, महिला समिति अध्यक्षा शीला बर्नवाल, उपाध्यक्षा सुनीता बरनवाल , कोषाध्यक्ष रेणु बर्नवाल, पूर्व अध्यक्षा गीता जी, अरुणा, आरती, शिवानी,सीमा, पुष्पा, बबिता, अहिल्या, इन्दिरा, मीनू,संग सारी महिला समिति,ब्युटी ग्रुप से कंचन, स्मिता, नमिता,बबली,शिखा,सोनल,अंजू और भी महिलाएं शामिल थीं














