केंदा में हुए भू धसान को लेकर पश्चिम बर्धमान जिला ए आई एम आई एम के प्रतिनिधि मंडल ने की महाप्रबंधक से मुलाकात:
1 min read

केंदा :बीते कुछ समय से पश्चिम बर्दवान जिला आई एम आई एम इस जिले के विभिन्न मुद्दों पर मुखर होता रहा है इसी क्रम में आज पश्चिम बर्दवान जिला ए आई एम आई एम के एक प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी के जिला अध्यक्ष दानिश अजीत के नेतृत्व में ईसीएल के केंदा क्षेत्र के महाप्रबंधक राजकुमार से मुलाकात की और 28 अगस्त को क्षेत्र में जो भु धसान हुआ था उसमें पीड़ित परिवारों के पुनर्वास के मुद्दे पर बातचीत की ए आई एम आई एम के प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि इतना समय बीत जाने के बावजूद अभी तक यहां के लोगों को पुनर्वास नहीं मिला है और यह लोग डर के साए में जिंदगी जीने को मजबूर है उन्होंने कहा कि आज जब वहां प्रबंधक से उनकी इस मुद्दे पर बातचीत हुई तो महाप्रबंधक ने कहा कि वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकते ए आई एम आई एम के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि महाप्रबंधक का यह बयान दुर्भाग्यजनक है और इससे कहीं ना कहीं यह साबित होता है कि कोयले के अवैध कारोबार की जड़ें व्यवस्था में काफी गहरी जा चुकी है उन्होंने कहा कि आज वह यहां ए आई एम आई एम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के निर्देश और पश्चिम बंगाल के पर्यवेक्षक मजीद हुसैन के मार्गदर्शन में आए थे उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से कुछ दिन और इंतजार किया जाएगा अगर धसान पीड़ित परिवारों को पुनर्वास नहीं मिला तो वह ईसीएल के सीएमडी से मुलाकात कर इस मुद्दे को उठाएंगे । इस मौके पर दानिश अजीज सहित इशराक रजा अंसारी इसराफिल हक विकी जोसेफ आदि उपस्थित थे














