shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

दुर्गा पूजा की छुट्टी के उपरांत नगर निगम में हुई पहली एमएमआईसी बैठक कई महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा:

1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल नगर निगम में दुर्गा पूजा की लंबी छुट्टी के बाद पहली एम एम आई सी मीटिंग हुई इस बैठक में कई बातों पर फैसला लिया गया इस बारे में जानकारी देते हुए मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आज एमएमआईसी बैठक में यह फैसला लिया गया कि अब काली पूजा दिवाली क्रिसमस मनाया जाएगा ऐसे में इन त्योहारों को मनाने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो इसके लिए नगर निगम की तरफ से सभी प्रबंध किए जा रहे हैं विशेषकर बिजली पानी और सड़क की हालत को सुधारने पर विशेष जोर दिया गया है दीवाली में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था और पानी की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए प्रयास किए जाएंगे इस दिशा में सभी अधिकारियों और जिम्मेदार व्यक्तियों को हिदायत दी गई वहीं आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज की बैठक में कभी फैसला लिया है खास करके नगर निगम के राजस्व वृद्धि को लेकर कई जरूरी फैसले लिए गए वही आने वाले त्योहारों के मौसम को देखते हुए भी नगर निगम की तरफ से व्यवस्थायों को चाक-चौबंद करने पर जोर दिया गया इसके साथ ही नगर निगम द्वारा यह फैसला लिया गया कि रेल ईसीएल और सेल को पत्र लिखा जाएगा ताकि वह जब अपनी जमीनों पर लीज देकर कोई निर्माण कार्य करवाएं तो उस निर्माण कार्य के लिए जो आसनसोल नगर निगम की फीस है वह नगर निगम को दी जाए इसके लिए इन तीनों संस्थानों को चिट्ठी लिखी जाएगी साथ ही मेयर विधान उपाध्याय से अनुरोध किया गया है कि वह कोलकाता जाकर टैक्स में कुछ रियायत देने के मुद्दे पर बात करें जिससे नगर वासियों को थोड़ी राहत मिल सके साथ ही सफाई विभाग सहित कुछ विभागों में नई नियुक्तियों पर भी चर्चा की गई वहीं आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने कहा कि कि आज की एमएमआईसी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई खास करके आने वाले त्योहारों के मौसम को किस तरह से शांतिपूर्ण तरीके से पार किया जाए इस पर चर्चा हुई तथा आसनसोल के काली पहाड़ी जुबली मोड और भगत सिंह मोड पर तीन भव्य गेट बनाने के बारे में भी फैसला लिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page