आसनसोल नगर निगम बनाएगा शहर के 3 स्थानों पर भव्य वेलकम गेट:
1 min read
आसनसोल :शहर के सौंदर्यीकरण के लिए आसनसोल नगर निगम की तरफ से जोर शोर से प्रयास किया जा रहा है इसी क्रम में यह फैसला लिया गया है कि आसनसोल के तीन मुख्य स्थानों काली पहाड़ी मोड़ भगत सिंह मोड़ और जुबली मोड़ पर तीन भव्य गेट बनाए जाएंगे जिससे कि आसनसोल में प्रवेश करने वालों को एक सुखद अनुभूति होगी आज आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी उप मेयर वसीम उल हक एमएमआईसी गुरदास चटर्जी दिव्येंदु भगत सहित विभिन्न पार्षदों ने काली पहाड़ी इलाके का दौरा किया जहां पर गेट बनाया जाएगा उस क्षेत्र का निरीक्षण किया इस संदर्भ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मेयर ने कहा कि आज आसनसोल के काली पहाड़ी मोड और भगत सिंह मोड जुबलि मोड़ का निरीक्षण किया जाएगा। यहां बहुत जल्द गेट बनाए जाएंगे काली पहाड़ी में नेताजी चौक के नाम से एक गेट बनाया जाएगा वही जुबलि मोड़ पर विश्व बांग्ला के लोगो को दर्शाते हुए एक गेट का निर्माण किया जाएगा उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर यह सारे कार्य किए जा रहे हैं ताकि आसनसोल शहर को और सुंदर बनाया जा सके । मैहर विधान उपाध्याय ने कहा कि काली पहाड़ी में गेट के निर्माण का कार्य 5 से 7 दिनों के अंदर शुरू हो जाएगा जबकि जुबलि और भगत सिंह मोड पर गेट निर्माण का टेंडर 1 महीने के अंदर ही निकल जाएगा वही आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आसनसोल के सौंदर्यीकरण के लिए यह फैसले लिए गए हैं इन तीनों के निर्माण में तकरीबन चार करोड़ की लागत आएगी । अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि काली पहाड़ी मोड़ भगत सिंह और और जुबली मोड पर तीन गेट बनाए जाएंगे जुबलि मोड़ पर जो गेट बनाया जाएगा उसके बगल में एक रेस्टोरेंट भी होगा जिससे इस शहर के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ेगा












